Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

लीज पर मिलेंगे आईफोन और दूसरे प्रोडक्ट्स, अगले हफ्ते लॉन्च होगा ऐप्पल का नया प्रोग्राम

1 month ago

Apple Upgrade Plan: महंगी कीमत के कारण आईफोन ज्यादातर लोगों के बजट से बाहर होता है. ऊपर से लगातार बढ़ती कीमत ग्राहकों की मुश्किलों को और बढ़ा रही है. अब ऐप्पल ने इस समस्या का समाधान निकाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी एक नया सब्सिक्रिप्शन-स्टाइल लीजिंग प्रोग्राम शुरू करने वाली है. इसमें ग्राहक आईफोन और ऐप्पल के दूसरे प्रोडक्ट्स को बिना पूरी कीमत चुकाए लीज पर ले सकेंगे. एक बार लीज का समय पूरा होने के बाद वो यह डिसाइड कर पाएंगे कि उन्हें डिवाइस खरीदना है या वो इसे ऐप्पल को वापस देना चाहते हैं. अमेरिका से इस प्रोग्राम की शुरुआत होगी.

कैसे काम करेगा Apple Upgrade Plan?

ऐप्पल के इस नए प्रोग्राम की शुरुआत 28 जुलाई से होगी और यह कंपनी के मौजूदा आईफोन अपग्रेड प्रोग्राम और स्टैंडर्ड फाइनेंसिंग ऑप्शन को रिप्लेस करेगा. नए प्रोग्राम में ग्राहकों को EMI नहीं चुकानी पड़ेगी बल्कि यह एक लीज की तरह काम करेगा. जो ग्राहक इस प्रोग्राम के तहत ऐप्पल प्रोडक्ट्स लेंगे, उन्हें हर महीने एक फिक्स अमाउंट चुकाना होगा. जब यह लीज पूरी हो जाएगी तो उनके पास डिवाइस को रखने, कंपनी को वापस करने और नए डिवाइस पर स्विच करने का ऑप्शन होगा. अगर वो नए डिवाइस को लीज पर लेते हैं तो उन्हें नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करना होगा. प्रोग्राम का फाइनेंशिंग के लिए ऐप्पल ने Klarna नाम की कंपनी से हाथ मिलाया है. ऐप्पल के रिटेल स्टोर के साथ-साथ ऑनलाइन स्टोर पर भी यह प्रोग्राम अवेलेबल होगा.

क्या ऐप्पल का हर डिवाइस लीज पर लिया जा सकेगा?

ऐप्पल का हर प्रोडक्ट इस प्रोग्राम में शामिल नहीं होगा. इसका मतलब है कि कई आईफोन और दूसरे प्रोडक्ट्स लीज पर नहीं लिए जा सकेंगे. आईफोन 16, एंट्री लेवल आईपैड, ऐप्पल वॉच एसई और मैकबुक नियो जैसे एंट्री-लेवल प्रोडक्ट्स को इस प्रोग्राम से बाहर रखा जाएगा. वहीं लीज की ड्यूरेशन भी प्रोडक्ट के हिसाब से अलग-अलग होगी. आईफोन और ऐप्पल वॉच पर 24 महीनों का लीज पीरियड मिलेगा, वहीं मैकबुक्स और आईपैड्स के लिए 36 महीनों का एग्रीमेंट किया जाएगा. मौजूदा आईफोन अपग्रेड प्रोग्राम की तरह नई लीजिंग सर्विस में ऐप्पल केयर को शामिल नहीं किया गया है. ग्राहकों को इसके लिए अलग से पैसे देने होंगे.

कुछ दिन पहले ही महंगे हुए हैं ऐप्पल के प्रोडक्ट्स

ऐप्पल इस प्लान को ऐसे समय में लॉन्च कर रही है, जब कंपनी ने कुछ दिन पहले ही अपने कई प्रोडक्ट्स को महंगा किया है. स्टोरेज और मेमोरी चिप्स की कमी के कारण कंपनी ने मैकबुक और आईपैड्स की कीमतों में एक लाख रुपये तक का इजाफा किया है. ऐसे भी कयास हैं कि सितंबर में लॉन्च होने वाले आईफोन 18 प्रो मॉडल्स को भी बढ़ी हुई कीमतों पर लॉन्च किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

Galaxy Unpacked July 2026: सैमसंग आज लॉन्च करेगी तीन फोल्डेबल फोन, कब और कैसे देखें लाइव?

Click here to Read More
Previous Article
अब Threads पर बच्चों की हर एक्टिविटी पर रहेगी नजर, जल्द आएंगे नए Parental Controls
Next Article
Smartphone Security Tips: बैटरी बचाने के लिए कभी बंद न करें फोन की ये सेटिंग्स, चोरी होने या दुर्घटना होने पर पड़ जाएंगे लेने के देने

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment

    //