Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

अब Threads पर बच्चों की हर एक्टिविटी पर रहेगी नजर, जल्द आएंगे नए Parental Controls

1 month ago

Threads Parental Controls: मेटा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Threads में नया पैरेंटल कंट्रोल फीचर देने का फैसला किया है. माना जा रहा है कि जल्द ही इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को पैरेंटल कंट्रोल का फीचर मिल जाएगा. इस फीचर का मकसद है कि पैरेंट्स बच्चों की हर ऑनलाइन एक्टिविटी पर नजर रख सकें. इसके अलावा ये पैरेंट्स को बच्चों की एक्टिविटी के बारे में अलर्ट भी करेगा. आइए जानते हैं कैसे काम करेगा ये नया फीचर.

बच्चों की डिजिटल सेफ्टी पर Meta का लगातार फोकस

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेटा काफी समय से ऑनलाइन सेफ्टी पर ध्यान दे रही है. Meta पिछले कई वर्षों से अपने प्लेटफॉर्म्स को खासतौर पर युवाओं के लिए ज्यादा सेफ बनाने की ओर काम कर रहा है. हाल के महीनों में कंपनी ने Instagram पर गलत कंटेंट की बार-बार दिखाई देने वाली पोस्ट को रोकने जैसे कदम उठाए हैं. इसके अलावा Meta AI से जुड़ी कुछ सेफ्टी फीचर्स को भी पैरेंट्स के लिए बेहतर बनाया गया है.

ऐसे रहेगा बच्चों पर कंट्रोल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नए फीचर्स के जरिए पैरेंट्स को ये जानकारी मिलेगी कि उनका बच्चा Threads पर कितना समय बिताता है. इसके अलावा वे रोजाना के लिए Time Limit तय कर सकेंगे जिससे जितना समय इस्तेमाल करने के लिए दिया गया है उससे ज्यादा अगर इस्तेमाल किया जाता है तो ऐप उसे खुद ही लिमीट कर देगा. इसके अलावा इसमें Sleep Mode का ऑप्शन भी यूजर्स को मिल जाएगा. इससे रात के समय में ऐप का इस्तेमाल कम हो सकेगा.

कंटेंट और टैग्स पर भी मिलेगा कंट्रोल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Parental Supervision में ऐसे ऑप्शन भी शामिल होंगे जिनकी मदद से माता-पिता ये तय कर सकेंगे कि युवा यूजर किस तरह के टैग्स और कंटेंट देख सकते हैं. अगर किसी कंटेंट को अनुचित माना जाता है तो उस पर प्रतिबंध लगाया जा सकेगा. साथ ही प्राइवेसी और कंटेंट से जुड़े कई दूसरे कंट्रोल भी उपलब्ध होंगे जिससे बच्चों को सुरक्षित ऑनलाइन माहौल मिल सके.

पहले से मौजूद सेफ्टी फीचर्स

बता दें कि Meta का कहना है कि ये नए टूल्स Threads पर पहले से मौजूद सेफ्टी फीचर्स के साथ मिलकर ही काम करेंगे. इसका साफ मतलब है कि Teen Accounts में पहले से मौजूद सेफ्टी फीचर्स के अलावा अब Parental Supervision एक एक्सट्रा सेफ्टी लेयर उपलब्ध कराएगा जिससे बच्चों के लिए प्लेटफॉर्म और ज्यादा सुरक्षित बनेगा.

यह भी पढ़ें:

चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Click here to Read More
Previous Article
सिर्फ एक रुपये में मिल रहा है JioHotstar Premium सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें क्लेम
Next Article
लीज पर मिलेंगे आईफोन और दूसरे प्रोडक्ट्स, अगले हफ्ते लॉन्च होगा ऐप्पल का नया प्रोग्राम

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment

    //