Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

टीम इंडिया के 3 स्टार झेलते रहते हैं चोट की मार, रिटायरमेंट ज्यादा दूर नहीं

1 month ago

भारतीय हो या किसी भी देश का क्रिकेट खिलाड़ी, इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन अलग-अलग फॉर्मेट खेलना किसी के लिए भी आसान नहीं है. एक साल में 50 से भी ज्यादा क्रिकेट मैच खेलना, विदेशों के टूर पर यात्रा करना और अभ्यास करने में खिलाड़ी अपनी शारीरिक और मानसिक फिटनेस को दांव पर लगा रहे होते हैं.

भारतीय टीम की अगली सीरीज श्रीलंका के साथ होनी है. दोनों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी. उससे पहले जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने की खबर है. घुटने में चोट के चलते बुमराह शायद श्रीलंका के खिलाफ सीरीज को मिस कर सकते हैं. मगर बुमराह अकेले ऐसे भारतीय खिलाड़ी नहीं हैं, जो लगातार चोटिल होते रहते हैं.

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह अक्सर चोटों से जूझते रहते हैं. पिछले साल कमर की चोट के कारण वो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नहीं खेल पाए थे. वर्कलोड के चलते बुमराह पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के सभी मैच नहीं खेले थे. उन्हें वर्कलोड के कारण ही इंग्लैंड के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में नहीं खिलाया गया, लेकिन जब वनडे सीरीज में वापसी की तो वहां चोटिल हो गए. बुमराह के लिए बेहतर होगा कि वे सिर्फ 2 ही फॉर्मेट पर फोकस करें और लगातार चोटिल होते रहे तो उनकी रिटायरमेंट ज्यादा दूर नहीं.

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या भी लंबे समय से कमर की समस्या से जूझते रहे हैं. IPL 2026 में भी चोट के चलते उन्हें मुंबई इंडियंस के लिए कुछ मुकाबले मिस करने पड़े थे. फिटनेस संबंधी दिक्कतों के चलते ही हार्दिक टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलते हैं. आईपीएल 2026 के समाप्त होने से लेकर अब तक उन्होंने भारतीय टीम के लिए कोई मैच नहीं खेला है. ऐसा प्रतीत होता है जैसे चोटों के चलते हार्दिक का करियर भी जल्द समाप्त हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: MI में ही रहेंगे हार्दिक पांड्या? ट्रेड डील की खबरों पर फ्रेंचाइजी ने तोड़ी चुप्पी

वरुण चक्रवर्ती

मिस्ट्री स्पिनर के नाम से मशहूर वरुण चक्रवर्ती का करियर भी चोटों से भरा रहा है. साल 2021 में उन्हें चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज मिस करनी पड़ी थी. उसके बाद टीम इंडिया से ऐसे ड्रॉप हुए कि 2024 में जाकर उनकी वापसी हुई. IPL 2026 के दौरान भी उन्हें कलाई में फ्रैक्चर की खबर सामने आई थी, उससे ठीक हुए तो पैर में इंजरी हो गई. वो अब भी हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND-SL टेस्ट सीरीज से बाहर बुमराह!

Click here to Read More
Previous Article
CWG के बीच भारतीय नक्शे को लेकर विवाद, बॉक्सर लवलीना ने जताई आपत्ति
Next Article
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment

    //