Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान

1 month ago

दिलीप ट्रॉफी 2026 फर्स्ट-क्लास टूर्नामेंट की शुरुआत 23 अगस्त से होने वाली है. इस टूर्नामेंट में 6 टीम भाग लेंगी, जिनके नाम वेस्ट जोन, ईस्ट जोन, साउथ जोन, नॉर्थ जोन, नॉर्थ-ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन हैं. अब साउथ जोन टीम का एलान हुआ है, जिसकी कप्तानी तिलक वर्मा को सौंपी गई है. वहीं आंध्र के बल्लेबाज रिकी भुई टीम के उपकप्तान होंगे.

यह पहली बार नहीं है जब तिलक वर्मा किसी टीम की कप्तानी कर रहे होंगे. इससे पहले वो हैदराबाद टीम और इंडिया ए की भी कप्तानी कर चुके हैं. साउथ जोन के स्क्वाड में करुण नायर, श्रेयस गोपाल और एन जगदीशन जैसे नामी क्रिकेटर भी मौजूद हैं.

तिलक वर्मा को मिली कप्तानी

तिलक वर्मा भारतीय टी20 टीम का नियमित हिस्सा बने हुए हैं और उसके उपकप्तान भी हैं. पिछले साल दिलीप ट्रॉफी में तिलक वर्मा नहीं खेले थे, टीम की कप्तानी मोहम्मद अजहरुद्दीन ने की थी, जो इस बार टीम का हिस्सा नहीं हैं. तिलक अब तक अपने 23 मैचों के फर्स्ट-क्लास करियर में 7 शतकीय पारी सहित 1562 रन बना चुके हैं.

दिलीप ट्रॉफी के लिए साउथ जोन का स्क्वाड: तिलक वर्मा (कप्तान), रिकी भुई (उपकप्तान), एसके रशीद, अभिनव तेजराना, आर स्मरण, एन जगदीशन, के हिमातेजा, करुण नायर, टी त्यागराजन, श्रेयस गोपाल, के साई तेजा, टी विजय, अमन खान, वी कवरप्पा

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND-SL टेस्ट सीरीज से बाहर बुमराह!

कब शुरू होगी दिलीप ट्रॉफी?

दिलीप ट्रॉफी की शुरुआत 23 अगस्त से होगी और फाइनल 6 सितंबर को शुरू होगा. पिछले साल फाइनल तक जाने वाली साउथ जोन और सेंट्रल जोन को डायरेक्ट सेमीफाइनल में एंट्री मिली है. वहीं क्वार्टरफाइनल में ईस्ट जोन की टक्कर नॉर्थ ईस्ट जोन और दूसरे क्वार्टरफाइनल मैच में नॉर्थ जोन की टक्कर वेस्ट जोन से होगी.

यह भी पढ़ें:

पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी अपनी टीम, वजह भी बताई

टीम इंडिया के 3 स्टार झेलते रहते हैं चोट की मार, रिटायरमेंट ज्यादा दूर नहीं

Click here to Read More
Previous Article
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
Next Article
पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी अपनी टीम, वजह भी बताई

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment

    //