Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'तू कहां से हीरो, गांव के लोग हंसते थे मुझ पर', गोविंदा ने सुनाया दर्द, स्ट्रगल को किया याद

1 month ago

एक्टर गोविंदा बड़े पर्दे पर एक बार फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. गोविंदा फिल्म फिल्म 'रूपा' में दिखेंगे.फिल्म की अनाउंसमेंट के दौरान गोविंदा ने स्ट्रगल के दिनों के बारे में बात की. गोविंदा ने बताया कि लोगों ने उनका खूब मजाक उड़ाया. 

ये भी पढ़ें- फीमेल सेंट्रिक फिल्में जिन्होंने 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार, लिस्ट में आलिया भट्ट की दो मूवीज, साउथ का ऐसा रहा हाल

गोविंदा का लोगों ने उड़ाया मजाक

गोविंदा ने कहा, '14 साल मेरा संघर्ष रहा और उसके बाद मैं फिर फिल्मों में आया. इस बार ऐसा हुआ है कि 5 साल से ऊपर मैं ज्यादा इंतजार नहीं कर पाया. मैंने कहा कि मैं शुरुआत करूंगा.'

आगे उन्होंने कहा, 'जब मैं गांव में कहा करता था कि मैं हीरो हो जाऊंगा तो लोग मुझ पर हंसा करते थे. तू कहां से हीरो लगता है. न सिगरेट, न शराब न नॉनवेज, न लहसुन न प्याज. ऐसा हीरो कहां से आएगा. तो लोग कहते थे कि डर के मारे कहीं साधु हो जाएगा. जो मम्मी ने सोचा था वो ही किया. अब मुझे ऐसा लगा कि बच्चे लोगों के लिए ये बहुत जरुरी है कि ऐसी फिल्में आएं. बच्चे लोग आगे निकले.'

ये भी पढ़ें- Peddi Box Office Closing Collection: राम चरण की फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, बनी टॉलीवुड की 10वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

बता दें कि गोविंदा ने 1986 में इंडस्ट्री में डेब्यू किया. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी. गोविंदा को हीरो नंबर वन के नाम से जाना जाता है. उन्होंने हीरो नंबर वन, आंटी नंबर 1, दूल्हे राजा, बड़े मियां छोटे मियां, हसीना मान जाएगी, हम तुम पर मरते हैं. बता दें कि गोविंदा पिछले 7 साल से इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं हैं. वो पिछली बार 2019 में फिल्म में नजर आए थे. इस फिल्म का नाम था रंगीला राजा. फिल्म में वो डबल रोल में थे. ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी.

पर्सनल लाइफ में गोविंदा की शादी सुनिता आहूजा संग हुई. वो दो बच्चे एक बेट और एक बेटे के पेरेंट्स हैं. हाल ही में सुनिता को शो 'लॉकअप' में देखा गया था. 

Click here to Read More
Previous Article
Evil Dead Burn BO: हॉलीवुड फिल्म ने इंडिया में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली हॉरर फिल्म
Next Article
अनुराधा पौडवाल को लता मंगेशकर ने बढ़ने नहीं दिया? सिंगर ने सालों बाद विवादों पर तोड़ी चुप्पी

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment

    //