Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Silver Foil on sweets: मिठाई पर लगा चांदी का वर्क असली है या नकली? ऐसे करें पहचान

1 month ago

Silver Foil on sweets: घर में शादी ब्याह हो या कोई त्योहार, मिठाइयों पर लगा चमचमाती चांदी का वर्क उन्हें और भी खूबसूरत और आकर्षक बना देता है. इसे सेहत के लिए भी ठीक माना जाता है. इसलिए लोग चांदी की वर्क लगी मिठाइयों को खरीदकर घर ले आते हैं. हालांकि, वर्त्तमान में जहां हर चीज में मिलावट होती है , वहां चांदी का वर्क भी मिलावट से अछुता नहीं रह गया है.

कई बार बाजार में नकली या घटिया क्वालिटी का चांदी वर्क भी इस्तेमाल किया जाता है जो आपकी सेहत के लिए हानिकारक होता है. ऐसे में मिठाई खरीदते समय यह जानना बेहद जरूरी है कि उस मिठाई पर लगा चांदी का वर्क असली है या नकली? कुछ आसान तरीकों की मदद से आप काफी हद तक असली और नकली चांदी के वर्क में फर्क समज सकते हैं... 

चांदी के वर्क की चमक पर ध्यान दें 

असली चांदी का वर्क हल्की प्राकृतिक और सॉफ्ट चमक के लिए होता है. यह मिठाई की सतह पर अच्छी तरह चिपका रहता है और देखेने में भी बेहद पतला दिखाई पड़ता है. वहीं, नकली वर्क अक्सर जरूरत से ज्यादा चमकदार, मोटा या एल्युमीनियम जैसी चमक वाला नजर आता है. अगर चांदी के वर्क की चमक ज्यादा व असामान्य लगे या मोटा दिखाई दे तो ऐसी मिठाई ना खरीदें

हाथ से छुकर पहचान करें

असली चांदी का वर्क बेहद पतला और नाजुक होता है. इसे छूने पर यह आसानी से हाथ में चिपक जाता है या टूटकर बिखर जाता है. वहीं, नकली चांदी का वर्क असली चांदी के वर्क से मोटा होता है और छूने पर सख्त महसूस होता है. इसी के साथ-साथ मिठाई की गुणवत्ता दुकान की विश्वसनीयता और पैकिंग पर दी गई जानकारी की भी जांच करें.

यह भी पढ़े: सीजनल फ्लू हो जाए तो क्या खाना चाहिए, किससे होगी फास्ट रिकवरी

पैकिंग और FSSAI लाइसेंस जरूर देखें

अगर आप पैक्ड मिठाई खरीद रहे हैं तो पैकेट पर FSSAI लाइसेंस नंबर, निर्माता का नाम, पैकिंग और एक्सपायरी डेट जैसी जानकारी जरूर देख लें.  इससे यह पता चलता है कि उत्पाद खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत तैयार किया गया है.  हमेशा भरोसेमंद ब्रांड या प्रतिष्ठित मिठाई की दुकान से ही खरीदारी करें.

बहुत सस्ती मिठाई खरीदने से बचें

अगर चांदी के वर्क वाली मिठाई सामान्य बाजार भाव से काफी कम कीमत पर मिल रही है तो उसकी गुणवत्ता पर संदेह हो सकता है. कई बार कम लागत के लिए घटिया या नकली वर्क का इस्तेमाल किया जाता है. इसलिए केवल सस्ती कीमत देखकर मिठाई खरीदने की बजाय उसकी गुणवत्ता और दुकान की विश्वसनीयता पर भी ध्यान दें.

खरीदते समय दुकानदार से जानकारी लें

अगर आपको मिठाई पर लगे चांदी के वर्क को लेकर कोई संदेह है तो दुकानदार से उसके बारे में जानकारी जरूर पूछें. यह भी जानें कि इस्तेमाल किया गया वर्क फूड-ग्रेड है या नहीं. किसी विश्वसनीय और अच्छी प्रतिष्ठा वाली दुकान से मिठाई खरीदना हमेशा बेहतर और सुरक्षित विकल्प माना जाता है.

यह भी पढ़े: सोया चाप टेस्टी लेकिन मिलावटी, सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

Click here to Read More
Previous Article
Make Dosa On Normal Pan: डोसा तवा नहीं है? नॉर्मल पैन पर भी बनेगा परफेक्ट
Next Article
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा

Related जीवन शैली Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment

    //