Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'सपने सुहाने लड़कपन के' फेम एक्ट्रेस का खुलासा, शो के बाद सिर्फ नेगेटिव रोल ही मिले

1 month ago

टीवी के पॉपुलर शो 'सपने सुहाने लड़कपन के' में चारू के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस आंचल खुराना ने हाल ही में अपने करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि इस शो के बाद उन्हें लगातार सिर्फ नेगेटिव रोल्स के ही ऑफर मिले, जिसकी वजह से उन्होंने कुछ समय के लिए एक्टिंग से ब्रेक भी ले लिया.

'सपने सुहाने लड़कपन के' फेम आंचल खुराना का खुलासा
टैली मसाला दिए इंटरव्यू में आंचल खुराना ने अपने करियर को लेकर बात की. उनसे पूछा गया कि अपने कभी लीड रोल के लिए क्यों ट्राई नहीं किया? इसपर एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने काफी कोशिश की, लेकिन 'सपने सुहाने लड़कपन के' के बाद मेरी इमेज नेगेटिव रोल्स वाली बन गई. मुझे लगातार विलेन के किरदारों के ऑफर मिलने लगे और मैंने वो रोल किए भी.

आंचल खुराना ने कहा, 'इसके बाद मैंने छोटा-सा ब्रेक लिया, क्योंकि मैं अपने ऊपर लगा नेगेटिव रोल्स का टैग हटाना चाहती थी. टैग कुछ हद तक हटा भी, लेकिन फिर भी मुझे ज्यादातर नेगेटिव किरदारों के ही ऑफर आने लगे.'

ये भी पढ़ेंः '5-6 बार मेरे साथ सोना होगा...', 'लॉकअप 2' की कंटेस्टेंट से बूढ़े शख्स ने की थी गंदी डिमांड

आंचल ने पंकज त्रिपाठी के साथ काम करने का अनुभव भी साझा किया. उन्होंने बताया, ''सरोजिनी' में पंकज त्रिपाठी सर ने मेरे ससुर का किरदार निभाया था. वो उनका पहला डेली सोप था. शूटिंग के दौरान उन्होंने मजाक में कहा था, 'भाई, मैं डेली सोप नहीं करूंगा. तुम लोग ये कैसे कर लेते हो?' इसी इंटरव्यू में एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या कभी फिल्म में जाने को सेचा है, तो उन्होंने कहा, 'मैंने कभी फिल्मों में जाने के बारे में नहीं सोचा.'

आंचल खुराना का करियर
बता दें, आंचल खुराना टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने साल 2011 में एमटीवी रोडीज सीजन 8 जीतकर पहचान बनाई, जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. आंचल ने 'सपने सुहाने लड़कपन के' में चारू गर्ग का नेगेटिव किरदार निभाकर खूब पॉपुलैरिटी हासिल की.

इसके बाद वो 'सरोजिनी- एक नई पहल', 'मेरी सासू मां', 'संतोषी मां', 'जिंदगी की महक' और 'रूप- मर्द का नया स्वरूप' जैसे कई टीवी शोज में नजर आईं. वहीं, 'बड़े अच्छे लगते हैं' में वृंदा शेखावत के किरदार ने उन्हें एक बार फिर दर्शकों का प्यार दिलाया.

ये भी पढ़ेंः कौशल्या बनीं इंदिरा कृष्णन, कैकेयी के रोल में छाईं लारा दत्ता, लेकिन 'रामायण' में दशरथ की तीसरी रानी सुमित्रा कौन?

Click here to Read More
Previous Article
कितनी पढ़ी-लिखी हैं संजय दत्त की बेटी इकरा? खूबसूरती में देती हैं स्टार किड्स को टक्कर
Next Article
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment

    //