Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Pimples Before Periods: पीरियड्स से पहले चेहरे पर आने लगते हैं पिंपल्स, समझिए शरीर का ये खास इशारा

3 months ago

Why Do Pimples Appear Before Periods: कई महिलाओं के लिए पीरियड्स आने से कुछ दिन पहले चेहरे पर पिंपल्स निकलना एक आम समस्या बन चुका है. जैसे ही त्वचा साफ दिखने लगती है, ठुड्डी, जॉलाइन या गालों के आसपास अचानक दर्द वाले दाने दिखाई देने लगते हैं. ज्यादातर लोग इसका दोष स्किन केयर प्रोडक्ट्स या खानपान को देते हैं, लेकिन असली वजह अक्सर शरीर के अंदर हो रहे हार्मोनल बदलाव होते हैं. 

क्यों निकलते हैं पिंपल्स?

हेल्थ के बारे में जानकारी देने वाली बेवसाइट flo.health के मुताबिक एक सामान्य पीरियड लगभग 28 दिनों का होता है और इस दौरान शरीर में कई हार्मोन्स के लेवल बदलते रहते हैं. शुरुआत में एस्ट्रोजन बढ़ता है, जबकि बाद के दिनों में प्रोजेस्टेरोन का स्तर ऊपर जाता है. पीरियड्स नजदीक आते-आते इन दोनों हार्मोन्स का स्तर कम होने लगता है, लेकिन टेस्टोस्टेरोन अपेक्षाकृत ज्यादा सक्रिय हो जाता है. यही बदलाव त्वचा पर असर डालना शुरू कर देता है. ?

पीरियड्स से पहले बढ़ा हुआ प्रोजेस्टेरोन त्वचा की ऑयल ग्लैंड्स को ज्यादा सक्रिय कर देता है. इससे सीबम यानी नेचुरल ऑयल  का उत्पादन बढ़ जाता है. इसके साथ ही त्वचा के रोमछिद्रों में सूजन भी आ सकती है, जिससे अतिरिक्त तेल बाहर नहीं निकल पाता और पोर्स बंद होने लगते हैं. 

चेहरे के किन हिस्सों पर पिंपल्स ज्यादा आते हैं?

जब टेस्टोस्टेरोन की सक्रियता बढ़ती है तो ऑयल प्रोडक्शन और ज्यादा बढ़ जाता है. यह अतिरिक्त तेल, धूल, गंदगी और डेड सेल्स के साथ मिलकर पोर्स को ब्लॉक कर देता है. यही वजह है कि कुछ महिलाओं को पीरियड्स से पहले बार-बार पिंपल्स की समस्या होती है.  

बंद पोर्स में बैक्टीरिया तेजी से पनपने लगते हैं, जिससे सूजन और इंफेक्शन बढ़ सकता है. इसके परिणामस्वरूप ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स, लाल दाने, पस वाले पिंपल्स, त्वचा के अंदर बनने वाली गांठें और दर्द भरे सिस्ट तक दिखाई दे सकते हैं. खासतौर पर ठुड्डी और जॉलाइन का हिस्सा इस तरह के हार्मोनल एक्ने से ज्यादा प्रभावित होता है. 

इसे भी पढ़ें-Heart Health: सुबह का सिरदर्द-थकान है साइलेंट किलर का अलर्ट, न करें इग्नोर वरना होंगे खतरनाक बीमारी के शिकार

कैसे इसको रोक सकते हैं?

अच्छी बात यह है कि कुछ आसान आदतों से इस समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. चेहरे को साफ रखना, बार-बार हाथ न लगाना, मोबाइल स्क्रीन की सफाई करना और धूम्रपान से दूरी बनाना मददगार साबित हो सकता है. इसके अलावा संतुलित वजन बनाए रखना भी जरूरी है, क्योंकि मोटापा हार्मोनल संतुलन को प्रभावित कर सकता है.  

एक्सपर्ट जिंक, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ए, सी, डी और ई से भरपूर भोजन लेने की सलाह भी देते हैं. सीफूड, नट्स, पनीर, पालक और दूसरे पौष्टिक खाद्य पदार्थ त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं. हालांकि सिर्फ विटामिन्स पर निर्भर रहने की बजाय संतुलित डाइट और सही स्किन केयर रूटीन अपनाना ज्यादा जरूरी है.

कब डॉक्टर को दिखाना चाहिए?

अगर पिंपल्स बार-बार निकलते हैं या बहुत ज्यादा गंभीर हो जाते हैं, तो स्किन रोग एक्सपर्ट से सलाह लेना जरूरी है. कुछ मामलों में डॉक्टर दवाएं, हार्मोनल ट्रीटमेंट या दूसरी मेडिकल थेरेपी की सलाह दे सकते हैं. इसलिए पीरियड्स से पहले चेहरे पर निकलने वाले पिंपल्स को सिर्फ ब्यूटी प्रॉब्लम समझकर नजरअंदाज न करें. कई बार यह शरीर की ओर से मिलने वाला एक अहम हार्मोनल संकेत भी हो सकता है. 

इसे भी पढ़ें- बिस्तर पर वक्त बढ़ाने के लिए आप भी लेते हैं टॉनिक? इन गंभीर बीमारियों को मिल रहा न्यौता

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Click here to Read More
Previous Article
Cancer Risk: सही लाइफस्टाइल से टल सकता है 40% कैंसर का खतरा, एक्सपर्ट से जानें बचाव का तरीका
Next Article
Childhood Cancer: अब जानलेवा नहीं रहा चाइल्डहुड कैंसर! 85% बच्चों की बच रही जान

Related स्वास्थ्य Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment

    //