Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Monsoon Humidity Tips: हल्की सी बारिश हो गई है उमस? बगैर एसी ऐसे रखें अपने रूम को ठंडा

1 month ago

Monsoon Humidity Tips: हल्की बारिश हुई नहीं कि गर्मी की जगह उमस ने डेरा जमा लिया. पंखा कूलर पूरी स्पीड पर चल रहा है, फिर भी कमरा भट्टी जैसा महसूस हो रहा है. दरअसल मानसून की यही सबसे बड़ी परेशानी है, तापमान भले कम हो जाए, लेकिन हवा में नमी इतनी बढ़ जाती है, कि बिना एसी घर में रहना मुश्किल हो जाता है. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान देसी तरीकों से इस उमस को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है.

बारिश रुकते ही करें सही वेंटिलेशन

जैसे ही बारिश रुके, पहले बाहर का मौसम देखें. अगर बाहर की हवा में ज्यादा नमी नहीं है, तो कुछ देर के लिए खिड़कियां और दरवाजे खोल दें. साथ ही पंखा या एग्जॉस्ट फैन चलाएं, ताकि कमरे की बंद और नमी वाली हवा बाहर निकल सके. हालांकि अगर बाहर भी ज्यादा उमस हो, तो खिड़कियां बंद रखना बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ें: Mosquito Control Tips: बारिश में घर में बढ़ रहे हैं मच्छर-मक्खी, तुरंत अपनाएं ये उपाय

बर्फ और टेबल फैन का जबरदस्त जुगाड़

जब सीलिंग फैन भी गर्म हवा फेंकने लगे, तो यह ट्रिक आजमाएं. एक बड़े कटोरे में ढेर सारी बर्फ डालें और उसे टेबल फैन या पेडेस्टल फैन के ठीक सामने रख दें. पंखे की हवा जब बर्फ से टकराकर कमरे में फैलती है, तो नमी सोखते हुए एकदम ठंडी और ताजा हवा देती है, ठीक वैसे ही जैसे किसी हल्के एसी का एहसास हो.

पंप बंद रखने की समझदारी दिखाएं

अक्सर लोग कूलर ऑन करते ही पानी वाला पंप भी तुरंत चालू कर देते हैं, और यही सबसे बड़ी गलती है. बंद कमरे में लगातार पानी चलने से हवा में मॉइस्चर बहुत बढ़ जाता है, नतीजा कमरा ठंडा होने के बजाय उमस से भर जाता है. सही तरीका यह है, कमरा जैसे ही थोड़ा ठंडा हो जाए, पंप बंद कर सिर्फ फैन मोड पर कूलर चलाएं.

जान लें यह राज

गर्मी और उमस के मौसम में मिट्टी का घड़ा आसपास के माहौल को ठंडा महसूस कराने में मदद करता है. वहीं एलोवेरा, स्नेक प्लांट और तुलसी जैसे इनडोर पौधे हवा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के साथ रूम को फ्रेश रखने में भी मददगार हो सकते हैं.

दोपहर में पर्दे बंद रखना न भूलें

धूप सीधे कमरे में आने से गर्मी और उमस दोनों बढ़ जाती हैं. दिन में जब सूरज तेज हो, उस वक्त खिड़कियों के पर्दे बंद रखें, इससे कमरे का तापमान काफी हद तक नियंत्रण में रहता है.

कमरे को खाली और साफ रखना भी है जरूरी

कमरे में जितना ज्यादा सामान भरा होगा, हवा का घूमना उतना ही मुश्किल हो जाएगा. भारी फर्नीचर, बेकार की चीजें और ज्यादा कपड़े हटाकर कमरे को खुला रखें, जिससे हवा आसानी से पूरे कमरे में सर्कुलेट हो सके. साथ ही पीले बल्ब की जगह एलईडी लाइट का इस्तेमाल करें, क्योंकि पीले बल्ब सामान्य एलईडी से कहीं ज्यादा गर्मी छोड़ते हैं.

यह भी पढ़ें: ये कुछ आदतें भी बन सकती हैं फैटी लिवर का कारण, आज ही करें सुधार

Click here to Read More
Previous Article
Chana Dal Cooking Tips: चने की दाल नहीं पक रही? जानें दाल गलाने के आसान टिप्स
Next Article
Spider Man Brand New Day: स्पाइडर-मैन प्रीमियर में 'स्पाइडी साड़ी' का ट्रेंड, टॉम-जेंडया भी छाए

Related जीवन शैली Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment

    //