Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'खतरों के खिलाड़ी' में गौरव खन्ना ने मुझे बहुत परेशान किया', शगुन शर्मा का दावा

1 month ago

रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है. दो साल के ब्रेक के बाद वो फिर से शो होस्ट करते नजर आएंगे. हाल ही में साउथ अफ्रीका के केपटाउन में शो की शूटिंग पूरी हुई, जहां कई बड़े और दमदार स्टंट किए गए. वहीं, 'खतरों के खिलाड़ी 15' में की कंटेस्टेंट शगुन शर्मा ने हाल ही में खुलासा किया कि गौरव ने शूटिंग के दौरान उन्होंने उन्हें काफी बुली किया.

गौरव खन्ना ने किया शगुन शर्मा के बुली
टीवी के पॉपुलर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की एक्ट्रेस शगुन शर्मा ने शो में अपने एक्सपीरियंस को लेकर खुलकर बात की है. फिल्मीज्ञान से बातचीत में उन्होंने साथी कंटेस्टेंट गौरव खन्ना पर निशाना साधते हुए दावा किया कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग के दौरान उन्होंने उन्हें काफी बुली किया.

ये भी पढ़ेंः 150 किलो वजन, बॉडी शेमिंग और मेंटली प्रेशर... फिटनेस को अर्जुन कपूर ने किया बड़ा खुलासा

गौरव खन्ना से दोबारा नहीं मिलना चाहती शगुन
शगुन ने कहा, 'अगर कोई ऐसा शख्स है जिससे मैं दोबारा नहीं मिलना चाहूंगी, तो वो गौरव खन्ना हैं. उन्होंने मुझे बहुत बुली किया. मान लीजिए पांच लोगों ने कोई टास्क किया और उनमें से चार ने उसे बीच में छोड़ दिया, तो उन चार लोगों में भी वो सबसे ज्यादा मुझे ही निशाना बनाते थे. वो कहते थे, 'ये तो टास्क छोड़ देती है', 'ये कमजोर है' और 'ये मत करो'.'

उन्होंने आगे कहा, 'रियलिटी शो में कई बार इंसान का अलग रूप देखने को मिलता है. इसलिए मैं ये नहीं कहूंगी कि वो असल जिंदगी में भी बिल्कुल ऐसे ही हैं, जैसा उन्होंने शो के दौरान व्यवहार किया.'

बता दें, इस बार रोहित शेट्टी 'खतरों के खिलाड़ी 15' में बड़ा बदलाव लेकर आए हैं. पहली बार शो में पुराने कंटेस्टेंट्स नए खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करते नजर आएंगे. 

इस सीजन में गौरव खन्ना, अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, शगुन शर्मा, अविका गोर, ओरी (ओरहान अवात्रामणि), हर्ष गुजराल, जैस्मिन भसीन, रुबीना दिलैक, करण वाही, ऋत्विक धनजानी और विशाल आदित्य सिंह जैसे सितारे नजर आएंगे. शो 1 अगस्त से कलर्स टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर आएगा. 

ये भी पढ़ेंः सिंपलिसिटी में भी क्लास, प्रियंका चतुर्वेदी के इन 8 पार्लियामेंट लुक्स से लें 'परफेक्ट साड़ी इंस्पिरेशन'

Click here to Read More
Previous Article
TV Serial Spoilers: वसुधा की फेक प्रेग्नेंसी से मचेगा हंगामा, शाह हाउस में प्रॉपर्टी को लेकर बवाल
Next Article
क्या इस शख्स को डेट कर रही हैं निया शर्मा? मालदीव वेकेशन की तस्वीरों ने मचाई हलचल

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment

    //