Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने पत्नी के साथ ताजमहल देखा, VIDEO:पत्नी के साथ डायना बेंच पर तस्वीर खिंचवाईं, हाथ पकड़कर घूमे

3 months ago

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अपनी पत्नी आरती के साथ आगरा पहुंचे। रविवार सुबह सनराइज के समय ताजमहल का दीदार किया। उन्होंने ताजमहल की खूबसूरती को करीब से निहारा। उन्होंने पत्नी के साथ डायना बेंच पर बैठकर तस्वीर खिंचवाई। ताजमहल कैंपस में आने के बाद सुनील ग्रोवर शुरुआत में मास्क लगाए हुए थे, लेकिन जैसे ही पर्यटकों ने उन्हें पहचाना, उनके साथ फोटो और सेल्फी लेने वालों की भीड़ लग गई। सुनील ग्रोवर ने भी अपने चाहने वालों का अभिवादन किया और मुस्कुराते हुए उनके साथ फोटो खिंचवाईं। इस दौरान वह पत्नी का हाथ थामे ताजमहल परिसर में घूमते नजर आए। वह करीब 1 घंटे तक रहे। इस दौरान गाइड अंसार अली से ताजमहल की नक्काशी, वास्तुकला के बारे में पूछा। सुनील ग्रोवर को 2022 में पड़ा था दिल का दौरा सुनील की वाइफ आरती पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं और दोनों का एक बेटा भी है। साल 2022 में सुनील को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उनकी चार बायपास सर्जरी हुई थीं। डॉक्टरों ने उन्हें एक महीने का आराम दिया, लेकिन वे केवल 25 दिन में ही काम पर लौट आए थे। अब ग्राफिक्स में समझिए सुनील ग्रोवर के करियर के बारे में ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- फिरोजाबाद में एकतरफा प्यार में मासूम को 8 बार पटका: प्रपोजल ठुकराने से नाराज था, पुलिस ने आरोपी को पैर में गोली मारकर पकड़ा फिरोजाबाद में एकतरफा प्यार में युवक ने महिला के डेढ़ साल के मासूम की पटक-पटक कर हत्या कर दी। वह प्रपोजल ठुकराने से गुस्से में था। उसने जमीन पर मासूम को 8 बार उठाकर जोर से पटका। आरोपी महिला का रिश्तेदार है। पूरी घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। वीडियो में घर से कुछ दूर गली में आरोपी मासूम को उठाकर जमीन पर पटकता दिख रहा है। पटकने के दौरान वह इधर-उधर भी देखता है। पढ़ें पूरी खबर.…
Click here to Read More
Previous Article
तान्या मित्तल को अमीर पति नहीं चाहिए:बोलीं- मेरा पार्टनर रोज मुझसे 10-15 लाख रुपए मांगे और मैं दे सकूं
Next Article
सारा के बॉयफ्रेंड बने विशाल वशिष्ठ:किडनैपिंग और किसिंग सीन पर आयुष्मान ने कहा था- जो करना है खुलकर करो, सीन मजेदार बनाते हैं

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment

    //