Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

IND vs ENG: टी20 के बाद वनडे में भी टीम इंडिया की हार पक्की! विराट-रोहित कुछ नहीं कार पाएंगे; सामने आई वजह

1 month ago

टी20 सीरीज में 0-4 से शिकस्त के बाद भारतीय टीम वनडे सीरीज में इंग्लैंड को हराने के इरादे से उतरी है. पहला मैच 14 जुलाई को एजबेस्टन में खेला जा रहा है. विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल के रूप में सीनियर खिलाड़ी वापस आ चुके हैं. मगर एक ऐसा आंकड़ा सामने आया है, जिससे टीम इंडिया की टी20 के बाद वनडे सीरीज में भी हार पक्की लग रही है.

11 साल से नहीं हारा इंग्लैंड

भारत और इंग्लैंड का पहला वनडे मैच एजबेस्टन पर खेला जा रहा है. इस मैदान पर इंग्लैंड का प्रदर्शन इतना शानदार रहा है कि पिछले 7 मैचों से वह एजबेस्टन पर अजेय रही है. इंग्लैंड का यह जीत का सिलसिला साल 2015 से चला आ रहा है. एजबेस्टन पर पिछले 7 मैचों में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 2 बार, वहीं भारत, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान को एक-एक बार हराया है. इंग्लैंड का यह रिकॉर्ड टीम इंडिया के लिए बड़ी चिंता का विषय है.

यह भी सच है कि एजबेस्टन पर वनडे में इंग्लैंड को आखिरी बार हराने वाला देश भारत ही है. भारतीय टीम ने साल 2014 में इस मैदान पर इंग्लिश टीम को 9 विकेट से रौंद डाला था. 12 साल पहले आई उस जीत में अजिंक्य रहाणे की शतकीय पारी और शिखर धवन की 97 रनों की पारी का बड़ा योगदान रहा था.

भारतीय टीम का भी रिकॉर्ड शानदार

एजबेस्टन पर चाहे इंग्लैंड का रिकॉर्ड पिछले 11 साल में अच्छा रहा हो, लेकिन पिछले 5 वनडे मैचों में भारतीय टीम लगातार इंग्लैंड को हराती आ रही है. वहीं एजबेस्टन मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड बहुत बुरा नहीं है. भारतीय टीम यहां 12 वनडे मैचों में 8 जीत दर्ज की है और पिछले 13 साल में भारतीय टेयज एजबेस्टन पर केवल एक बार हारी है.

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तानी क्रिकेटर्स भारत दौरे पर करते थे ड्रग तस्करी? पूर्व अधिकारी के दावों से मचा बवाल

IND vs ENG 1st ODI: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पूरी तरह बदली टीम इंडिया; प्लेइंग इलेवन देख उड़ जाएंगे होश

Click here to Read More
Previous Article
इंग्लैंड वनडे सीरीज लास्ट, फिर टीम इंडिया के कोच की होगी छुट्टी; सामने आई होश उड़ाने वाली रिपोर्ट
Next Article
IND vs ENG 1st ODI: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पूरी तरह बदली टीम इंडिया; प्लेइंग इलेवन देख उड़ जाएंगे होश

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment

    //