Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Dipika Kakar Health Update: 'बस दर्द में है', दीपिका कक्कड़ की हुई सर्जरी, पति शोएब इब्राहिम ने दिया हेल्थ अपडेट

6 months ago

एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ का मुश्किल दौर चल रहा है. उनका कैंसर ट्रीटमेंट चल रहा है. दीपिका के लिवर में कैंसर था, जिसे सर्जरी करके निकाला गया था. अब दीपिका की ओरल कीमोथेरेपी चल रही है. दीपिका ठीक हो रही थी. लेकिन फिर दीपिका को सिस्ट हो गई. दीपिका और शोएब ने इसकेे बारे में फैंस को बताया था. डॉक्टर ने दीपिका की सिस्ट निकालने के लिए सर्जरी का कहा था. अब उनकी सर्जरी हो गई है. 

शोएब इब्राहिम ने दीपिका का हेल्थ अपडेट दिया है.

शोएब इब्राहम ने दिया हेल्थ अपडेट

शोएब ने इंस्टाग्राम पर लिखा- अल्लाह के करम से और आप सभी की दुआओं से दीपिका का प्रोसिजर हो गया है. वो ठीक है. वो थोड़े से दर्द में है. लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है. आप सभी की दुआओं के लिए थैंक्यू.


दीपिका के लिए उनका पूरा परिवार परेशान है और उनकी जल्द रिकवरी के लिए दुआ कर रहा है. उनका ननद सबा ने भी दीपिका के लिए दुआ मांगी. 

बता दें कि एक्ट्रेस काफी समय से बीमार चल रही हैं. वो पूरी हिम्मत से कैंसर से लड़ रही हैं. दीपिका अपनी लाइफ से जुड़े हर अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. उन्होंने अपनी कैंसर से जंग की जर्नी फैंस के साथ शेयर की. एक्ट्रेस धीरे-धीरे ठीक हो रही थीं. लेकिन अब एक बार फिर से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा. इस मुश्किल वक्त में पूरा परिवार उनके साथ खड़ा है.

पर्सनल लाइफ में दीपिका कक्कड़ ने एक्टर शोएब इब्राहिम संग शादी की है. शोएब से शादी के बाद उन्होंने अपना धर्म बदल लिया था. दीपिका अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश हैं. अब कपल एक बेटे रुहान के पेरेंट हैं. दीपिका ने रुहान के जन्म के बाद काम से ब्रेक ले लिया था. वो बीच में शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में दिखी थीं. लेकिन शोल्डर में पेन की वजह से उन्हें शो बीच में ही छोड़ना पड़ा था. 

Click here to Read More
Previous Article
Anupama Spoiler: राही और प्रार्थना का उजड़ेगा सुहाग? अनुपमा की जिंदगी में आएगा बड़ा तूफान!
Next Article
China Japan Tensions: यूएस-ईरान तनाव के बीच खुला एक और फ्रंट, ड्रैगन के सीधे एक्शन ने बढ़ा दी इस देश की टेंशन

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment

    //