Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

चायवालाज के फाउंडर रोहित शर्मा ने किया सुसाइड, 17 की उम्र में शुरू किया था बिजनेस

1 month ago

Chaiwalaz Businessman Death: हाल ही में राजस्थान के दौसा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां एक मशहूर चाय कैफे चेन 'चायवालाज़' के संस्थापक रोहित शर्मा का शनिवार को मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, 30 साल का कारोबारी रोहित शर्मा अपने घर में फांसी के फंदे से लटके हुए पाए गए. शुरुआती जांच के मुताबिक इस हादसे को आत्महत्या माना जा रहा है. फिलहाल इस घटना के पीछे की असल वजह पता नहीं चल पाया है.

हालांकि पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था और पोस्टमार्टम पूरी होने के बाद उसकी लाश को परिवार वालों के हवाले कर दिया गया. फिलहाल इस मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.

क्या है पूरा मामला?

बिज़नेसमैन रोहित शर्मा दौसा की साकेत कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते थे. लेकिन अचानक शनिवार को दोपहर के करीब उनके परिवार वालों ने उन्हें घर के अंदर मृत अवस्था में पाया. यह देखकर परिवार वालों ने उन्हें तुरंत पास के जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया.

फोन से लेकर AC तक सब होगा सस्ता, Amazon दे रहा 80% तक डिस्काउंट

17 साल की उम्र में शुरू किया था सफर

रोहित शर्मा ने बहुत ही कम उम्र में कारोबारी की सफर चुन लिया था. उन्होंने नर्सिंग की पढ़ाई के दौरान महज 17 साल की उम्र में जयपुर के मानसरोवर इलाके में 'चायवालाज़' का अपना पहला आउटलेट खोला था. यहां से उनकी पहली कारोबारी की शुरुआत हुई थी. ग्राहकों की बढ़ती संख्या के साथ धीरे-धीरे उन्होंने अपने इस ब्रांड का विस्तार कई शहरों तक किया था.

कई शहरों में खोले थे कैफे

रोहित शर्मा ने पिछले कुछ सालों में ‘चायवालाज' के करीब सात कैफे आउटलेट खोले थे. उनकी इस ब्रांड ने लोगों के बीच एक अच्छी पहचान बनाई थी. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि उन्होंने  करीब छह महीने पहले अपने सभी आउटलेट बंद कर दिए थे. 

परिवार में कौन-कौन हैं?

  • रोहित शर्मा अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और सात साल के बेटे को छोड़ गए हैं.
  • उनके पिता हितेंद्र मोहन शर्मा मेडिकल स्टोर संचालित करते हैं.
  • उनकी पत्नी एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका हैं.

UPI से दो बार कट गए पैसे? जानिए कैसे वापस मिलेगा आपका फंड

Click here to Read More
Previous Article
पति से कमाई! कैफे जैसा खाना खिलाती है क्रिएटर, मांगती है 1000 रुपए
Next Article
फोन से लेकर AC तक सब होगा सस्ता, Amazon दे रहा 80% तक डिस्काउंट

Related व्यापार Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment

    //