Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीते कुल 39 मेडल, याद रहेगा बॉक्सरों का ऐतिहासिक प्रदर्शन

1 month ago

भारत ने कुछ अच्छी यादों और कुछ ऐतिहासिक पलों के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 को अलविदा कहा है. CWG 2026 में भारत की झोली में कुल 39 मेडल आए. इनमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज आए. भारतीय बॉक्सरों ने इतिहास रचा और 7 गोल्ड सहित 10  मेडल जीते. 

2022 मैंचेस्टर गेम्स से भारत लगातार 50 या उससे अधिक मेडल ही ला रहा था, लेकिन इस बार भारतीय एथलीट 50 पदक के आंकड़े को नहीं छू पाए. मगर पदकों की संख्या यहां अधिक मायने नहीं रखती है, क्योंकि एथलेटिक्स से लेकर बॉक्सिंग में कई भारतीय एथलीटों ने इतिहास रच दिया. वैसे भी इस बार कई खेलों को कॉमनवेल्थ गेम्स से हटा दिया गया था.

भारत के कुछ ऐतिहासिक क्षण

भारत के लिए सबसे पहला मेडल पैरा पावरलिफ्टिंग में झंडू कुमार ने जीता था, जिन्होंने ब्रॉन्ज पर निशाना साधा था. वहीं पहला गोल्ड मीराबाई चानू ने जीता, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने की हैट्रिक भी लगाई है. अस्मिता डे भारत की ऐसी पहली जूडो एथलीट बनीं, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता, वहीं बॉक्सिंग में 22 साल के जादूमणि सिंह ने सिल्वर मेडल जीता, लेकिन उन्होंने दिखा दिया कि भारतीय बॉक्सिंग का भविष्य कहां जा रहा है.

एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा मेडल

भारत ने एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा 16 मेडल जीते, लेकिन सबसे ज्यादा गोल्ड बॉक्सिंग में आए. जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ते रहे, वैसे-वैसे भारत के मेडलों की संख्या बढ़ती रही और 1 अगस्त के दिन भारत के एथलीटों ने कुल 16 पदक जीतकर इतिहास ही रच दिया. इस दिन भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 16 मेडल अपने नाम किए थे.

कई सारे खेल हटा दिए गए थे

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से कई सारे खेलों को हटा दिया गया था. दरअसल इन खेलों की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया का विक्टोरिया शहर करने वाला था, लेकिन वहां की सरकार ने 2023 में कहा कि खेलों के आयोजन की अनुमानित कीमत 6-7 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा हो रही है. उससे अगले साल ग्लासगो ने आखिरी समय पर खेलों की मेजबानी का जिम्मा संभाला था. चूंकि तैयारियों और इन्फ्रास्ट्रक्चर बिल्ड करने के लिए समय कम था, ऐसे में क्रिकेट, रेसलिंग और हॉकी समेत कई खेलों को हटा दिया गया था. 

किस खेल में कितने मेडल?

एथलेटिक्स - 16 मेडल (3 गोल्ड, 7 सिल्वर, 6 ब्रॉन्ज)

बॉक्सिंग - 10 मेडल (7 गोल्ड, 3 सिल्वर)

वेटलिफ्टिंग - 8 मेडल (1 गोल्ड, 6 सिल्वर, 1 ब्रॉन्ज)

जूडो - 4 मेडल (2 गोल्ड, 1 सिल्वर, 1 ब्रॉन्ज)

पैरा पावरलिफ्टिंग - 1 मेडल (1 ब्रॉन्ज)

यह भी पढ़ें:

EXCLUSIVE: भारत ने बॉक्सिंग में जीते 7 गोल्ड, ABP पर मनोज कुमार बोले- ये तो बस शुरुआत

Click here to Read More
Previous Article
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
Next Article
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment

    //